भारत

डांडिया की धुन पर झूम रहे थे स्टूडेंट्स, अचानक हुआ ऐसा हादसा...छात्रा की मौत

jantaserishta.com
18 Oct 2026 8:20 AM IST
डांडिया की धुन पर झूम रहे थे स्टूडेंट्स, अचानक हुआ ऐसा हादसा...छात्रा की मौत
x
देखें वीडियो.
हैदराबाद: पश्चिम बंगाल के बाद अब तेलंगाना के हैदराबाद में नादरगुल स्थित MVSR इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया नाइट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई. वहीं कई स्टूडेंट्स घायल हो गए है. मृत छात्रा की पहचान सोना नारायण दास के रूप में हुई है. वह कॉलेज में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) की फर्स्ट ईयर की छात्रा थी.
इस हादसे में सोना की बहन मीना नारायण दास भी घायल हुई है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मीना का नादरगुल के पास स्थित प्रत्युषा अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कॉलेज में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया था. इसी दौरान लाइटिंग या लिफ्टिंग के लिए लगाया गया एक स्ट्रक्चर गिर गया. हादसे में कई छात्र घायल हो गए. सोना को हादसे में गंभीर चोटें आई थीं. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं, उसकी बहन मीना की हालत गंभीर बनी हुई है.
हादसे के बाद घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. मीना नारायण दास का प्रत्युषा अस्पताल में इलाज जारी है. फिलहाल, हादसे से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. यह भी साफ नहीं है कि स्ट्रक्चर किस वजह से गिरा और हादसे के समय वहां कितने छात्र मौजूद थे. घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story