
x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
घूमने निकले थे.
लातेहार: झारखंड के लातेहार में शुक्रवार देर रात को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई. जबकि, 4 छात्र हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, सभी छात्र रांची से नेतरहाट घूमने आ रहे थे. तभी रास्ते में उनकी कार 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी.
यह दुर्घटना नेतरहाट घाटी स्थित मिलिट्री मोड़ के पास घटी. जानकारी के मुताबिक, कार में 6 छात्र सवार थे. 4 छात्रों की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, 4 अन्य छात्र इसमें घायल हो गए. आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
पुलिस ने बताया कि सभी छात्र रांची में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. उन्होंने यहां नेतरहाट घूमने का प्लान बनाया था. मृतकों की पहचान आरजू बॉस (20 वर्ष) और शिवराम सत्यम (20 वर्ष) के रूप में हुई. जबकि, बाकी चारों को बेहतर इलाज के लिए गुमला के सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





