भारत

छात्र रहें तैयार, आज एनटीए जारी करेगा नीट यूजी 2025 का रिजल्ट

jantaserishta.com
14 Jun 2025 11:00 AM IST
छात्र रहें तैयार, आज एनटीए जारी करेगा नीट यूजी 2025 का रिजल्ट
x
नई दिल्ली: नीट यूजी की परीक्षा दे चुके लाखों छात्रों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। छात्रों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) शनिवार को नीट यूजी का परिणाम घोषित करेगा। नीट यूजी की परीक्षा दे चुके 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म होगा और वह एनटीए की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
हालांकि, इस दौरान छात्रों को इस बात पर ध्यान देना होगा कि वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही परिणाम देखें। कई बार सोशल मीडिया पर चल रही फेक वेबसाइट के जाल में छात्र फंस जाते हैं। इसीलिए, किसी भी तरह के नोटिफिकेशन के लिए छात्र एनटीए की वेबसाइट को ही सर्च करें।
छात्रों को परीक्षा का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट 'नीटडॉटएनटीएडॉटएनआईसीडॉटइन' पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर नीट 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद रिजल्ट देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले एनटीए ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर नीट यूजी परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
एनटीए ने बताया कि सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक एनटीए वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं। एनटीए की ओर से नीट यूजी की परीक्षा 4 मई को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। रिजल्ट के साथ ही मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और स्कोरकार्ड भी जारी किए जाएंगे।
कैंडिडेट अपना स्कोरकार्ड भी नीट की ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद एनटीए एक रिलीज भी जारी करेगा, जिसमें परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के बारे में एक लिस्ट होगी। इसके साथ ही ऑल इंडिया में टॉप करने वाले छात्र के बारे में जानकारी साझा की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story