उत्तराखंड

छात्र-छात्राओं का स्टेट लेवल बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ चयन

Jantaserishta Admin 4
14 Dec 2023 1:18 PM GMT
छात्र-छात्राओं का स्टेट लेवल बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ चयन
x

उत्तराखंड। निम्न छात्र-छात्राओं का स्टेट लेवल बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन हुआ है जिसमें सीनियर वर्ग से खुशी कल्याण ,शौर्य सिंह,इकरा ,प्रतीक धीमान, आदित्य सैनी, पिंकी गोस्वामी, नूतन ,शिवानी व जूनियर वर्ग से संचित अभिनव, नमरा का चयन हुआ है यह सभी ग्यारह छात्र _ छात्राएं स्टेट लेवल बाल विज्ञान कांग्रेस में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपरोक्त सभी छात्र_छात्राओं को मुख्य अतिथि पंत जी व विधालय के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार जी द्वारा पुरस्कृत किया गया

भारत सरकार के विज्ञान मंत्रालय व उत्तराखंड में यूकास्ट के तत्वाधान में प्रतिभाशाली बाल विज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने एवं विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करने हेतु 31वें जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 का आयोजन आज दिनांक 14 दिसंबर ,2023 को पीएम अटल उत्कृष्ट राइका रुड़की में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि सीनियर इंजीनियर आईआईटी रुड़की प्रकाश चंद्र पंत जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार जी,गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण समिति के अध्यक्ष शिल्पी सिंह, महासचिव प्रभाकर पंत जी द्वारा दीप प्रज्जलवन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र पंतजी द्वारा इस अवसर पर मनुष्य व पर्यावरण के बीच सामंजस्य बनाने व मनुष्य को अपनी आदतों को पर्यावरण अनुकूल बनाने व पर्यावरण सापेक्ष विज्ञान का प्रयोग करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में हरिद्वार के छह ब्लाकों के विज्ञान समन्वयक राजेश राय , नीतू शर्मा,प्राची बहुगुणा, तेजपाल, नवनीत शर्मा, शाने करीम सिद्दीक़ी, सुभाष शर्मा,उमेश बहुगुणा, बिंदेश्वरी तिवारी,जिला विज्ञान समन्वयक Dr रविन्द्र चौहान, निर्णायक अनिल धीमान, मनीष श्रीवास्तव, दुर्गेश नंदिनी श्वेता बांठियाल। सुशील सैनी देवेंद्र पाल, राजकुमार, शैलेंद्र गौड़ सत्येंद्र कुमार, ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक इश्तियाक अहमद ,राम कुमार वर्मा, अजय सैनी, ललित मोहन जोशी,रेखा रावत , आर एस चौहान,पंकज बेंजवाल, प्रदीप कुकरेती पदम चौधरी हेमंत बत्रा, एसपी यादव कुसुम लता, प्रियंका लता बिष्ट, भारती गुप्ता, दीपा कौशिक, श्याम वीर राठी, पी प्रसाद भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद जिला समन्वयक बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा किया गया।

Next Story