भारत

छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो के लीक और वायरल होने के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबरदस्त हंगामा

jantaserishta.com
18 Sept 2022 5:43 PM IST
छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो के लीक और वायरल होने के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबरदस्त हंगामा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में नहाती हुई छात्राओं के वीडियो बनाकर लीक करने के मामले के तार अब शिमला से जुड़ रहे हैं. इस मामले में अब पुलिस आरोपी छात्रा के बॉयफ्रेंड की शिमला में तलाश कर रही है. पुलिस के मुातबिक बॉयफ्रेंड के पकड़े जाने के बाद और ज्यादा जानकारी मिल सकेगी.

इस विवाद के बढ़ने के बाद स्टूडेंट्स का मोहाली में प्राइवेट यूनिवर्सिटी के सामने जबरदस्त धरना-प्रदर्शन जारी है. सैकड़ों छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचकर काले कपड़े पहनकर धरना दे रहे हैं. विद्यार्थियों की मांग है कि प्रशासन और यूनिवर्सिटी प्रबंधन इस मामले को दबाने की कोशिश न करे. सतर्कता बरतते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 2 दिन (19 और 20 सितंबर) के लिए छुट्टियां घोषित कर दी है.
वहीं, इस मामले में यूनिवर्सिटी चांसलर के PRO ने बयान जारी किया है. बयान के मुताबिक अब तक किसी भी छात्रा ने आत्महत्या नहीं की है. प्रारंभिक जांच में पता चलता है कि आरोपी लड़की ने अपने प्रेमी को अपनी तस्वीरें/वीडियो भेजे थे. दूसरी कोई सामग्री नहीं मिली है. एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. छात्रों और अभिभावकों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की जाती है.
मोहाली के SSP विवेक सोनी के मुताबिक, आरोपी छात्रा का मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. आरोपी स्टूडेंट ने पूछताछ में बताया है कि उसने किसी दूसरी छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया है. अब हम इस मामले में भी जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां वीडियो क्यों भेजे गए?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story