भारत

हुक्का, शराब और पार्टी: छात्रों ने वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, पुलिस ने हिरासत में लिया

jantaserishta.com
1 Oct 2023 3:33 PM IST
हुक्का, शराब और पार्टी: छात्रों ने वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, पुलिस ने हिरासत में लिया
x
पुलिस ने बार पर छापा मारा.
उडुपी: कर्नाटक के उडुपी जिले में कुछ छात्रों ने एक बार में पार्टी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिए। इसके बाद कर्नाटक पुलिस ने बार पर छापा मारा और छात्रों के ग्रुप को हिरासत में ले लिया।
घटना मणिपाल पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। पुलिस ने रविवार को बताया कि छात्रों का ग्रुप मणिपाल के पास विद्यानगर में एस. स्टेसी बार में बिना अनुमति के हुक्का, शराब पी रहा था और पार्टी कर रहे था। छात्रों ने देर रात पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थीं। वीकेंड गश्त पर निकली पुलिस इस घटना के बारे में सतर्क हो गई और बार पर छापा मारा।
मणिपाल सर्कल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी की और छात्रों को हिरासत में लिया गया। वहीं डीजे पार्टी के लिए बार मालिक पर केस दर्ज किया गया है। तटीय क्षेत्र में हिंदू कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों की उपस्थिति वाले पब और बार पर हमलों की घटनाओं को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर है। यह क्षेत्र सांप्रदायिक रूप से भी संवेदनशील माना जाता है।
पुलिस ने कहा कि छात्र मणिपाल के एक प्रतिष्ठित कॉलेज के हैं और देश के विभिन्न हिस्सों से हैं। घटना के संबंध में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story