भारत

बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन, अब FIR दर्ज

jantaserishta.com
24 Aug 2026 11:29 AM IST
बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन, अब FIR दर्ज
x
जानें पूरा मामला.
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बीते गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत पढ़ने वाले 'जेन अल्फा' के छात्रों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई. पूरा मामला गुगरापुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय का है.
जांच के दौरान छात्रों ने खुद स्वीकार किया कि उन्हें बिस्किट का प्रलोभन देकर और जबरन धमकाकर प्रदर्शन के लिए उकसाया गया था. इस षड्यंत्र का खुलासा होने पर खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.
कन्नौज और प्रदेश के अन्य जिलों के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की घटनाएं सामने आ रही हैं. इस मामले में छात्रों ने खुलासा किया कि उन्हें बिस्किट देकर बहलाया गया और उकसाकर प्रिंसिपल पर आरोप लगवाए गए. जांच में विद्यालय के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका जताई गई है.
मामले पर समाज कल्याण मंत्री और स्थानीय विधायक असीम अरुण ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि व्यवस्था में खराबी पर आवाज उठाना सही है, लेकिन कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए. कुछ लोगों ने साजिश के तहत सरकार को बदनाम करने के लिए छोटे बच्चों को मोहरा बनाया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story