भारत

त्रिकोणीय प्रेम में गई छात्र की जान!

jantaserishta.com
10 May 2022 10:41 AM IST
त्रिकोणीय प्रेम में गई छात्र की जान!
x

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुई छात्र की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं. पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे की वजह त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग है.

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी आदित्य धर द्विवेदी ने बताया कि वो और मृतक (सुयश) ) का दोस्त प्रियांशु रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के छात्र हैं. प्रियांशु और यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाले रवि पांडे के बीच एक लड़की को लेकर विवाद चल रहा था. करीब 10 दिन पहले भी इसी बात को लेकर कॉलेज परिसर में उनके बीच कहासुनी हुई थी.
आरोपी आदित्य धर ने बताया, सात मई को यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय तवा रेस्टोरेन्ट के पास सुयश सिंह और प्रियांशु में फिर विवाद हुआ. इस दौरान मारपीट हुई और उसने चाकू गोदकर सुयश की हत्या कर दी.
मृतक सुयश सिंह के पिता घनश्याम सिंह ने थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि सात मई को कॉलेज के कुछ छात्रों के साथ उनके बेटे का विवाद हुआ था. तवा रेस्टोरेन्ट के पास आरोपी आदित्य द्विवेदी ने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे के साथ मारपीट की और चाकू मारकर घायल कर दिया. इलाज के दौरान सुयश की मौत हो गई.
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के 48 घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा कर दिया. आरोपी आदित्य धर द्विवेदी को जनपद बस्ती के एक हॉस्टल से गिरफ्तार किया. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है. इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि इस घटना के तीन आरोपी अभी भी फरार हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story