भारत

BIG BREAKING: भारत में छात्रों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे? मचा हड़कंप

jantaserishta.com
5 Feb 2023 2:15 PM IST
BIG BREAKING: भारत में छात्रों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे? मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते दिखे.
जनता से रिश्ता वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कॉलेज के छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते दिखे. सभी छात्र कॉलेज बस में सवार हैं. जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो सहारनपुर जनपद के थाना मिर्जापुर का है. वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी.
वीडियो में दो छात्रों की पहचान कर ली गई है. बाकी छात्रों की पहचान की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, बस में बीफार्मा और डीफार्मा कोर्स के छात्र सवार थे. सभी एक साथ नारेबाजी करते दिखाई दिए. अन्य छात्रों के नामों का भी पता लगाया जा रहा है. नाम सामने आने के बाद सभी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
फिलहाल पाकिस्तान जिंदाबाद का वीडियो वायरल होने के बाद एसआई असगर अली की कंप्लेंट पर थाना मिर्जापुर में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 505 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. मामले में जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story