भारत

छात्र की गुंडागर्दी, एक छात्र का किया ये हाल

jantaserishta.com
8 Sept 2022 1:20 PM IST
छात्र की गुंडागर्दी, एक छात्र का किया ये हाल
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

मथुरा: मथुरा के मांट में क्लास रूम में मॉनिटर की बात न मानना 9वीं के छात्र को भारी पड़ गया। मॉनिटर ने कॉलेज की छुट्टी के बाद साथियों से आरोपी को लाठी डंडों से पिटवा दिया।
मामला मांट कस्बा के एक इंटर कॉलेज का है। छात्र मोहित 9 वीं कक्षा में पढ़ता है। आरोप है कि क्लास मॉनिटर की किसी बात की उसने अवहेलना कर दी थी। इसके बाद मॉनिटर गुस्सा में आ गया और छुट्टी के बाद मॉनिटर ने अपने साथी पांच छात्रों को बुलाकर गांव जाते मोहित को जावरा तिराहे पर रोक लिया और उसे लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। मोहित ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने के बाद मोहित थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई। पुलिस ने जांच की बात कही है। वहीं कालेज प्रबन्धक ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मोहित को पीटने वालों में एक दबंग किस्म का छात्र है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story