भारत

हनुमान चालीसा पढ़ने पर छात्रों पर जुर्माना, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का आया बड़ा बयान

jantaserishta.com
8 July 2022 1:51 PM IST
हनुमान चालीसा पढ़ने पर छात्रों पर जुर्माना, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का आया बड़ा बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।

भोपाल: मध्य प्रदेश की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी वीआईटी भोपाल में कथित तौर पर हनुमान चालीसा पढ़ने की वजह से 7 स्टूडेंट्स पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मामला मीडिया में आने के बाद शिवराज सरकार ऐक्टिव हो गई है और कलेक्टर को जांच का आदेश दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जुर्माना नहीं वसूलने का आदेश दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हनुमान चालीसा हिन्दुस्तान में नहीं पढ़ा जाएगा तो कहां पढ़ा जाएगा।

नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, ''कोई जुर्माना नहीं होगा। हमने उनको संदेश दे दिया है, हनुमान चालीसा पढ़ने पर कोई जुर्माना नहीं करें, बच्चों को समझाइस जैसी चीज दी जा सकती है। हनुमान चालीसा हिन्दुस्तान में नहीं पढ़ेंगे तो कहां पढ़ेंगे। यह विषय ऐसा नहीं है जैसा प्रस्तुत किया जा रहा है। चूंकि उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया था, शोर के कारण सिक्यॉरिटी गार्ड, दूसरे बच्चों और उनके अभिभावकों के फोन आए थे तो उन्होंने ऐसा किया है। मैंने कलेक्टर को विस्तार से जांच के आदेश दे दिए हैं।''
भोपाल के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (वीआईटी) में बीटेक सेकेंड ईयर के छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में 20 छात्रों ने पिछले मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया था। कुछ छात्रों ने इसको लेकर शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद प्रबंधन ने 7 छात्रों पर 5-5 हजार रुपए का फाइन लगा दिया था। मीडिया में यह मामला आने के बाद तूल पकड़ने लगा तो सरकार ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए यूनिवर्सिटी को फाइन वसूलने से रोका है और जांच का आदेश दिया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story