भारत

छात्र का कान का पर्दा फटा, बेरहम टीचर के बारे में परिजन को नहीं बताया

jantaserishta.com
7 March 2025 4:52 PM IST
छात्र का कान का पर्दा फटा, बेरहम टीचर के बारे में परिजन को नहीं बताया
x

सांकेतिक तस्वीर

FIR दर्ज.
अलवर: राजस्थान के अलवर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र को टीचर ने पीटा. जिससे उसके कान का पर्दा फट गया. छात्र ने कई दिनों तक इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया. जब दर्द असहनीय हो गया, तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां सच्चाई सामने आई.
13 वर्षीय उदित डबास आठवीं कक्षा का छात्र है, 1 मार्च को क्लास में दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था. इसी दौरान स्कूल की शिक्षिका अर्शदीप ने उसे और अन्य छात्रों को पीटना शुरू कर दिया. मारपीट के दौरान उदित के कान में गंभीर चोट लगी, लेकिन डर की वजह से उसने घर पर कुछ नहीं बताया.
तीन दिन बाद जब उसके कान में तेज दर्द होने लगा, तो उसकी मां उसे ईएनटी डॉक्टर के पास ले गईं. जांच में पता चला कि उसके कान का पर्दा फट चुका है और तुरंत ऑपरेशन करना जरूरी है. डॉक्टरों ने सर्जरी कर उदित का इलाज किया.
जब मां अनीता को पूरी घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने अरावली विहार थाना पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने टीचर अर्शदीप और स्कूल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, पुलिस पीड़ित छात्र के बयान दर्ज कर जांच कर रही है.
उदित का कहना है कि घटना के बाद से वह डरा हुआ है और अब स्कूल जाने में भी घबराहट महसूस करता है. परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story