
x
दंडनीय अपराध
Meerut मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल में कुछ छात्रों ने पेट्रोल बम फोड़ा, जिससे हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्र पेट्रोल से भरे पॉलिथीन में आग लगाते और धमाके करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य छात्र नाचते हुए और वीडियो बनाते हुए वहां से गुजर रहे हैं।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि छात्रों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने इस घटना पर नोटिस जारी करते हुए बताया कि 10 अक्टूबर 2025 की रात छात्रावास की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अनुशासनहीनता फैलाने का प्रयास किया गया।
यूनिवर्सिटी ने चेताया है कि यह घटना न केवल छात्रावास नियमों का उल्लंघन है बल्कि दंडनीय अपराध भी है। नोटिस के अनुसार, शामिल छात्रों के माता-पिता को भी घटना की जानकारी दी जाएगी। सुरक्षा सामग्री जब्त की जा सकती है, छात्रावास से निष्कासन और निलंबन जैसी कार्रवाई भी हो सकती है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के माध्यम से छात्रों की पहचान की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छात्रावास में इस तरह की गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Tagsमेरठ CCS यूनिवर्सिटीपेट्रोल बम हमलाहॉस्टल हंगामाछात्रावास घटनासोशल मीडिया वायरल वीडियोअनुशासनहीन छात्रनिलंबन और निष्कासनउत्तर प्रदेश न्यूजपंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टलयूनिवर्सिटी कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





