भारत
छात्र का शव झरने के नीचे मिला, मौत या मर्डर, पर्दा कब उठेगा?
jantaserishta.com
15 Oct 2025 9:02 AM IST

x
सदमे में परिजन.
मुरादाबाद: देहरादून से एक बीएससी नर्सिंग छात्र की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मुरादाबाद निवासी 19 वर्षीय छात्र आयुष दयाल की लाश सहसपुर क्षेत्र के एक झरने के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली. परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है.
मुरादाबाद के रहने वाले 19 वर्षीय आयुष दयाल देहरादून इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से बीएससी नर्सिंग का कोर्स रहे थे. बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर को आयुष अपने दोस्तों नितेश, अभय और विधान के साथ घूमने के लिए सहसपुर गया था. इसके बाद आयुष लापता हो गया. दोस्तों ने पहले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. फिर परिवार को सूचना दी.
सूचना पर परिवार के लोग देहरादून पहुंचे. जिसके बाद भद्रराज मंदिर के आसपास मौजूद इलाके में पुलिस, एसडीआरएफ और फॉरेस्ट टीम के साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया. 13 अक्टूबर को आयुष का शव झरने के नीचे मिला. शव जिस दिशा में मिला, वह उस रास्ते के विपरीत था. जहां आयुष अपने दोस्तों के साथ गया था. इस पर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने हत्या की आशंका जताई.
परिजनों की शिकायत पर देहरादून पुलिस ने सहसपुर थाने में आयुष के तीन दोस्तों नितेश, अभय और विधान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने शव का पैनल पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि यह हादसा था या साजिशन की गई हत्या. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.
मृतक आयुष दयाल का घर मुरादाबाद के रेलवे कॉलोनी में स्थित है. जहां उनके पिता और बड़ा भाई ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं. मृतक आयुष के पिता राकेश कुमार का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके बेटे के साथ इतनी बड़ी हो अनहोनी हो जाएगी.
Tagsदेहरादूनबीएससी नर्सिंग छात्रनर्सिंग छात्र की संदिग्ध मौतDehradunB.Sc Nursing studentsuspicious death of nursing student
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





