
x
Rajasthan: राजस्थान के कोटा में एक रेलवे ट्रैक पर 17 साल के लड़के का क्षत-विक्षत शव मिलने से हडकंप मच गया. शव डकनिया रेलवे स्टेशन के पास एक रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया. पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी है. पुलिस ने कहा कि आत्महत्या से इंकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन लड़के की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा.
कोटा में एक कोचिंग संस्थान के आईडी कार्ड से पता चला कि वह 17 साल का था और बिहार के बक्सर का निवासी था. राजकीय रेलवे पुलिस, कोटा के डीएसपी शंकर लाल ने कहा, माता-पिता द्वारा उसकी पहचान की पुष्टि की जानी बाकी है. उसके पहचान पत्र के आधार पर, पुलिस ने कहा कि लड़का नीट का अभ्यर्थी था और एक कोचिंग संस्थान में पढ़ रहा था. उन्होंने कहा कि उसकी मौत के आगे की जांच चल रही है.
Next Story





