भारत

स्कूल परिसर में मिला छात्र का शव, खून से सना था चेहरा

jantaserishta.com
19 Aug 2023 3:42 PM IST
स्कूल परिसर में मिला छात्र का शव, खून से सना था चेहरा
x
शिक्षा का मंदिर एक बार फिर कलंकित हुआ है.
गोपालगंज: बिहार में गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के एक आवासीय निजी स्कूल परिसर से शनिवार को एक छात्र का शव बरामद किया गया। शव पूरी तरह खून से लथपथ था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि छात्र की पहले गला दबाकर हत्या की गई, उसके बाद ईट से मारा गया।
पुलिस के मुताबिक, फुलवरिया थाना क्षेत्र के मंजिरवा कला स्थित एक निजी आवासीय स्कूल से शनिवार की सुबह एक 8 वर्षीय छात्र का शव मिला। मृतक छात्र भोरे थाना क्षेत्र के कुसहां गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह का पुत्र आर्यन कुमार बताया जाता है। इसका नामांकन 20 दिन पहले ही इस स्कूल के पहली कक्षा में कराया गया था। वह स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
घटना की सूचना पर पहुंची फुलवरिया पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है चेहरे, नाक पर कट तथा जख्म के निशान हैं। चेहरा खून से लथपथ था। मृतक के परिजनों ने बताया कि बच्चे की तबियत खराब होने की सूचना देकर उन्हें बुलाया गया। घटना के बाद से स्कूल के प्रबंधक और शिक्षक फरार हैं।
गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस मामले में हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। कुमार ने बताया कि घटनास्थल से खून से सनी ईंट बरामद की गई है। एफएसएल और श्वान दस्ते को बुलाया गया है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story