भारत

माइंस में मिला छात्र का शव, चेहरे को केमिकल डालकर जलाया

Admin2
22 Jan 2023 9:27 AM GMT
माइंस में मिला छात्र का शव,  चेहरे को केमिकल डालकर जलाया
x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा पढ़ने वाले छात्र का भाटी माइंस में शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र शुक्रवार की रात से लापता था। शनिवार को उसका शव मिला। चेहरे को केमिकल डालकर जलाया गया है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के भाटी माईन्स गांव में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की गला काटकर हत्या कर दी गई। छात्र के शव पर चाकू के कई निशान मिले हैं। गले पर भी गहरा कट लगा था। छात्र की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को केमिकल डालकर जलाया गया था। छात्र की पहचान हर्ष के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
Next Story