भारत

हॉस्टल में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका

jantaserishta.com
17 Jan 2023 2:13 PM IST
हॉस्टल में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका
x
मचा हड़कंप.
रांची (आईएएनएस)| इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) रांची के हॉस्टल में एक छात्र का फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। छात्र के दोनों हाथ पीछे तरफ रस्सी से बंधे हुए थे। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। छात्र की पहचान शिवम पांडे के रूप में हुई है। वह वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।
आईआईएम का हॉस्टल रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में स्थित है। शिवम पांडे का कमरा हॉस्टल के पांचवें तल्ले पर है। छात्र के फंदे से लटके होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
पुलिस फिलहाल इस केस में कुछ भी कहने से बच रही है। मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का, इन दोनों बिंदुओं पर जांच चल रही है। मौके से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पड़ोस के कमरों में रहने वाले छात्रों से पूछताछ की जा रही है। छात्र के मोबाइल और नोटबुक्स की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। छात्र के निधन की खबर से आईआईएम रांची के छात्र-छात्राओं में शोक की लहर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story