भारत

विधानसभा के गेट पर डट हुए हैं छात्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

jantaserishta.com
10 Aug 2026 5:09 PM IST
विधानसभा के गेट पर डट हुए हैं छात्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
x
देखें वीडियो..

रांची: रांची में विधानसभा के गेट पर पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्र, भारी पुलिसबल तैनात है. छात्रों का प्रदर्शन जारी, वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.

रांची प्रोटेस्ट पर बोले राहुल गांधी...

कटीले तार उठा ले गए प्रदर्शनकारी

रांची में आज छात्रों का विधानसभा मार्च था. मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में कटीले तार और बैरिकेड लगाए थे. प्रदर्शन के दौरान छात्र इन कटीले तारों को उठाकर ले गए.
ये सरकार कायर है- देवेंद्र महतो ने सरकार पर साधा निशाना
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अब सरकार से कोई बातचीत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि ये सरकार कायर है.
JPSC के पूर्व अध्यक्ष खियांगते को CID ने गिरफ्तार किया
रांची में छात्रों के प्रदर्शन के बीच झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को CID ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराने के लिए ब्लैकलिस्ट में डाली गई कंपनी TDPL को पैनल में शामिल करने सहित कई आरोप हैं.
सरकार की इस तानाशाही का करारा जवाब देंगे- बाबूलाल मरांडी
CM आवास के बाहर धरना दे रहे बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी को पुलिस ने डिटेन कर लिया था. डिटेन होने के बाद उन्होंने कहा, 'झारखंड के छात्र पिछले 15 दिनों से सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. इसी मुद्दे पर आज हम सभी मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर छात्रों की मांगों पर कार्रवाई की मांग करने जा रहे थे. लेकिन हमें आवास के बाहर ही रोक दिया गया और फिर खेलगांव स्थित कैंप जेल में डिटेन कर दिया गया. सरकार की इस तानाशाही का करारा जवाब देंगे. झारखंड के छात्रों को न्याय दिलाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story