भारत
छात्रों को ‘परीक्षा पे चर्चा’ का इंतजार, रजिस्ट्रेशन संख्या 4.46 करोड़ के पार
jantaserishta.com
11 Jan 2026 4:01 PM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2026 में शामिल होने के लिए अब तक करीब साढ़े चार करोड़ लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। परीक्षाओं से जुड़े प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है।
शिक्षा मंत्रालय ने इस राष्ट्रीय संवाद में प्रधानमंत्री के साथ जुड़ने के लिए छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को आमंत्रित किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस संवाद में पढ़ाई, समय के सही उपयोग, एकाग्रता और सकारात्मक सोच जैसे विषयों पर चर्चा होगी। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार कक्षा 6 से कक्षा 12 के सभी विद्यार्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही अभिभावक और शिक्षक भी इसमें भाग ले सकते हैं।
मंत्रालय के मुताबिक रविवार 11 जनवरी तक 4 करोड़ 46 लाख 75,068 लोगों ने परीक्षा पे चर्चा का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। शिक्षा मंत्रालय ने देशभर के छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि वे परीक्षा पे चर्चा से जुड़ें और इस संवाद का हिस्सा बनें। रजिस्ट्रेशन करवाने वालों में सबसे अधिक संख्या छात्रों की है। पंजीकरण कराने वाले कुल व्यक्तियों में से 4 करोड़ 15 लाख 94,744 छात्र हैं।
रजिस्ट्रेशन करवाने वाले ये छात्र देश-दुनिया के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी हैं। वहीं 24 लाख 71 हजार 103 शिक्षकों ने भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनके अलावा अभी तक 6 लाख 9 हजार 221 अभिभावकों ने भी अपना पंजीकरण कराया है। शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि देश के करोड़ों छात्रों के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ एक बहुप्रतीक्षित संवाद कार्यक्रम है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे।
खास बात यह है कि प्रधानमंत्री के संवाद में छात्रों के साथ साथ उनके माता-पिता और शिक्षक भी शामिल हो रहे हैं। ‘परीक्षा पे चर्चा’ का मूल उद्देश्य परीक्षाओं से जुड़े तनाव को कम करना, विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और पढ़ाई को एक सकारात्मक अनुभव बनाना है। एक विशेष प्रक्रिया के जरिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों का चयन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री का यह विशेष संवाद छात्रों में परीक्षा का तनाव दूर करने और उनके आत्मविश्वास को मजबूत बनाने के लिए है। इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा का यह 9वां संस्करण होना है। यह संवाद इसी महीने जनवरी में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अभी भी चालू है।
देश दुनिया के विभिन्न हिस्सों से कक्षा 6 से 12 तक के छात्र इसमें शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा पंजीकरण करवाया जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि यह विशेष संवाद छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को एक साथ लाकर परीक्षाओं को सीखने के उत्सव में बदलने का प्रयास करता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





