भारत

ड्रोन प्रोजेक्ट से सुर्खियों में आया छात्र हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरा

Shantanu Roy
28 Oct 2026 9:49 PM IST
ड्रोन प्रोजेक्ट से सुर्खियों में आया छात्र हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरा
x
Hamirpur. हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के साथ लगते बहुतकनीकी संस्थान बडू के छात्र सर्वेश शर्मा हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गया है। घायल छात्र को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है। बता दें कि कंप्यूटर साइंस छात्र सर्वेश शर्मा ड्रोन प्रोजेक्ट से सुर्खियों में आए थे। छात्र ने 87 हजार रुपए की लागत से सेना के लिए ड्रोन तैयार किया था। इस प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपए की फंडिंग मिलने की चर्चा के बाद वह सुर्खियों में आए थे। बुधवार दोपहर अढ़ाई बजे के करीब होस्टल की तीसरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गया, जिससे
छात्र
की जहां टांग टूट गई है, वहीं जबड़े और गर्दन में भी गंभीर चोटें आई हैं। सर्वेश का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार चल रहा है। हालांकि पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस डा. देशराज शर्मा ने बताया कि बहुतकनीकी संस्थान बडू के एक छात्र तीसरी मंजिल से गिर गया था, जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। छात्र का मेडिकल कॉलेज में फ्री में उपचार किया जा रहा है।
Next Story