भारत
छात्रा को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बनाया निशाना, अपहरण के बाद ऐसे बची जान
jantaserishta.com
8 Dec 2024 11:28 AM IST

x
सूझबूझ दिखाई.
मानेर: पटना के बिहटा में क्लास 4 की छात्रा का स्कॉर्पियो सवार तीन बदमाशों ने अपहरण कर लिया. छात्रा अपने घर से स्कूल जा रही थी. बदमाश कार से जा रहे थे, तभी रास्ते में ट्रैफिक जाम में फंस गए. इस दौरान छात्रा ने सूझबूझ दिखाते हुए जान बचाई. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला पटना के बिहटा का है. यहां जिनपुरा की रहने वाली क्लास 4 की छात्रा का स्कॉर्पियो सवार तीन बदमाशों ने अपहरण कर लिया. छात्रा अपने घर से स्कूल जा रही थी. बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए.
इस दौरान बदमाशों की गाड़ी ट्रैफिक जाम में फंस गई. इसी बीच छात्रा ने सूझबूझ का परिचय दिया और उसने गाड़ी की डिक्की खोलकर बाहर निकलने का साहस दिखाया और दौड़ते हुए पास के एक मॉल में पहुंच गई. इसके बाद वहां लोगों ने बच्ची के परिजनों को सूचना दी.
जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और अज्ञात अपराधियों के खिलाफ बच्ची को अगवा करने का मामला दर्ज कराया. पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि बेटी पास के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है. सुबह स्कूल जाने के दौरान कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया. बिहटा में जाम की वजह से मेरी बेटी गाड़ी से कूदकर एक मॉल में पहुंच गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने जानकारी दी. हम लोग थाने पहुंचे और शिकायत की.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डीएसपी पंकज मिश्रा ने बताया कि एक महिला ने बच्ची के अपहरण का आवेदन दिया है. मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
वहीं बच्ची ने बताया कि हमसे एक अंकल ने नाम पूछा और उसके बाद पीछे से दो लोग आए और मुंह में कपड़ा लगा दिया, फिर गाड़ी की डिक्की में डाल दिया. फिर मैंने किसी तरह गाड़ी की डिक्की खोली और उससे निकलकर पास के मॉल में पहुंची और घर पर घटना की जानकारी दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





