भारत

छात्र ने पुलिस के सामने जहर खाकर सुसाइड किया, महिला ने 112 पर पुलिस से थी ये शिकायत

jantaserishta.com
27 May 2021 10:26 AM IST
छात्र ने पुलिस के सामने जहर खाकर सुसाइड किया, महिला ने 112 पर पुलिस से थी ये शिकायत
x
इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई.

यूपी के बिजनौर में ऐसा मामला सामने आया है जहां छेड़छाड़ के आरोपी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है. मोबाइल पर छेड़छाड़ ओर अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत पर जांच करने पहुंची पुलिस के सामने ही छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया. इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई. छात्र की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

बिजनौर के नजीबाबाद में रहने वाली एक महिला ने 112 पर पुलिस से शिकायत की. महिला ने कहा था कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे परेशान कर रहा है. उसको मोबाइल पर गलत मैसेज भेजता है और गलत बातें करता है, शाम के समय इसकी जांच करने के लिए 112 की पुलिस के दो सिपाही आदर्श नगर में स्थित आरोपी छात्र आदित्य के घर पहुंचे.
पुलिस ने घर पहुंच कर आदित्य से महिला की शिकायत के बारे में पूछताछ शुरू की. इसी दौरान छात्र 2 मिनट बाथरूम जाने की बात कह कर कमरे के अंदर गया और कोई जहरीला पदार्थ खा लिया.
तुरंत ही छात्र के परिजन, पुलिस के साथ मिलकर उसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए. जहां देर रात छात्र की मौत हो गई. इसके बाद से ही परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट गया है. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लाश को जबरन पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने पर स्थानीय लोगों ने और परिजनों ने भारी नाराजगी जताई. इसका विरोध भी जताया.
परिजनों की इस दौरान पुलिस से बहस भी हुई, परिजनों का आरोप है कि जांच करने आए दोनों सिपाहियों ने छात्र का उत्पीड़न किया, इसी से तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया.
दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि सिपाही पहले लड़की के घर गए थे, उसने अपना परिवार टूटने की शिकायत 112 पर दर्ज कराई थी, उसी के बाद जांच के लिए छात्र के घर भी दोनों सिपाही गए थे, इसी दौरान छात्र ने आत्मग्लानि में आकर यह कदम उठा लिया, फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story