भारत

ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था छात्र, मौत

jantaserishta.com
20 April 2024 7:59 PM IST
ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था छात्र, मौत
x
पढ़े पूरी खबर
वॉशिंगटन: अमेरिका के विश्वविद्यालय में पढ़ रहे एक भारतीय छात्र ने खतरनाक गेम खेलते हुए खुदकुशी कर ली थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक वह 'ब्लू व्हेल चैलेंज' गेम खेल रहा था। 20 साल का छात्र यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स में पहले साल का ही स्टूडेंट था। 8 मार्च को उसका शव पाया गया था। इसके बाद शहर के प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि मौत की जांच की जा रही है।
पहले तो इस मौत को हत्या बताया गया। इसके अलावा छात्र की पहचान भी नहीं हो पा रही थी। यह भी कहा गया कि वह बोस्टन विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला छात्र है। उसे लूट लिया गया और फिर हत्या करके जंगल में एक कार के अंदर शव डाल दिया गया। इसके बाद बोस्टन ग्लोब न्यूजपेपर ने छात्र की पहचान की थी। बता दें कि इस खतरनाक गेम के शिकार बहुत सारे बच्चे हो चुके हैं। इसलिए इसे सूइसाइड गेम के नाम से भी जाना जाता है।
पुलिस ने अब तक पुष्टि नहीं की है कि मौत की वजह क्या थी। बता दें कि ब्लू व्हेल गेम एक ऑनलाइन गेम होता है जिसमें खेलने वाले को कुछ चैलेंज दिए जाते हैं। इसमें 50 से ज्यादा लेवल हो सकते हैं जो कि लगातार कठिन होते जाते हैं। इस गेम में अपने शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले चैलेंज भी दिए जाते हैं। भारत सरकार ने भी इस गेम के प्रति लोगों को सतर्क करने के लिए अडवाइजरी जारी की थी। 2017 में जारी की गई अडवाइजरी में कहा गया था कि यह उकसाने वालेा गेम है और इससे दूर रहा जाए।
बता दें कि यह गेम डार्क वेब से जुड़ा हुआ है जिसमें एक ऐडमिनिस्ट्रेटर होता है जो कि खेलने वाले को टास्क देता रहता है। यह गेम 50 दिनों तक चलता है। शुरू में आसान टास्क दिए जाते हैं जिससे खेलने वाला गेम में फंसता ही चला जाता है। बाद में खतरनाक काम करने को कहा जाता है जिसमें खुद को नुकसान पहुंचाना भी शामिल होता है। इसी में लोगों की जान चली जाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story