
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
फिल्मी स्टाइल में जमकर पिटाई की.
यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में कुछ बदमाशों ने 10वीं क्लास के छात्र की फिल्मी स्टाइल में जमकर पिटाई की. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बदमाशों ने पहले लड़के को कार से टक्कर मारकर नीचे गिराया फिर उस पर लोहे की रॉड और डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया.
मौके के पर मौजूद कुछ लोगों ने लड़के उठाया और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. भीड़भाड़ वाली जगह हुई इस घटना से हर कोई सकते में हैं. घायल छात्र के परिजनों ने थाने का घेराव कर सड़क को जमा कर दिया और हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी और जाम खुलवाया. कुछ देर बाद पांच में से तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी इनके पास से बरामद किया.
पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते हुए नाबालिग लड़के को पीटा गया था. इस घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है अन्य दो को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस मामले डीएसपी राजीव कुमार का कहना है छात्रों के बीच किसी बात को लेकर रंजिश थी. इसकी जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





