भारत

छात्र पर ढाया जुल्म, रेलवे लाइन के किनारे किया नग्न, पत्थरों की बौछार कर दी

jantaserishta.com
14 Jan 2025 11:42 AM IST
छात्र पर ढाया जुल्म, रेलवे लाइन के किनारे किया नग्न, पत्थरों की बौछार कर दी
x
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक छात्र के साथ बर्बरता की गई. पहले तो उसके साथ जमकर मारपीट हुई फिर उसे रेलवे लाइन के किनारे ले जाकर नग्न कर दिया गया. दबंगों का इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके ऊपर पत्थरों की बौछार कर दी. पत्थर लगने से छात्र का सिर फट गया, वह रोते हुए छोड़ने की गुहार लगाता रहा. लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा. उन्होंने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर एक्शन लेने की बात कही है.
बता दें कि पूरा मामला कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र का है, जहां औरैया का विराज त्रिपाठी एक कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है. बीते रविवार को विराज अपने एक दोस्त के फ्लैट में उससे मिलने गया था. वहां से लौटते समय इलाके के कुछ दबंग किस्म के छात्रों ने उसको पकड़ लिया. फिर मारते-पीटते रेलवे लाइन के किनारे ले गए.
लाइन किनारे विराज को नग्न कर पीटना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं दबंगों ने रेलवे लाइन के किनारे विराज को बैठाकर उसके ऊपर पत्थरों की बरसात शुरू कर दी. इस दौरान विराज का सिर फट गया. वह रोता-चिल्लाता रहा. छोड़ने की गिहार लगाता रहा. लेकिन दबंग लड़कों ने उसकी एक नहीं सुनी. कुछ देर बाद जब आसपास के लोगों ने देखा तो बचाव करने दौड़े. जिसके बाद छात्र विराज को बचाया जा सका.
पीड़ित ने बताया कि मिलन शुक्ला नाम का दबंग छात्र उसे पकड़ कर ले गया था. एक दिन पहले उससे बहस हो गई थी. उसी का बदला लेने के लिए उसने करीब 15 लड़कों संग उसकी पिटाई की है. उसने देख लेने की धमकी भी दी थी.
मामले में कल्याणपुर के एसीपी अभिषेक पांडे ने कहा कि छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है. पुलिस छात्र से एप्लीकेशन लेकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करेगी. जांच-पड़ताल की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story