भारत
छात्र खेलते-खेलते अचानक हुआ बेहोश, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
jantaserishta.com
17 Sept 2023 5:57 PM IST

x
परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक स्कूल में छात्र के बेहोश होने के बाद उसे अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बरेली रोड स्थित महात्मा गांधी इंटर मृत कॉलेज में छठी कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र खेलते-खेलते अचानक बेहोश हो गया। शिक्षक उसे लेकर एसटीएच पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता के अनुरोध पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। छात्र का पिछले एक साल से शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार स्कूल में शनिवार को इंटरवल में सभी बच्चे खेल रहे थे। पौने 11 बजे के आसपास कुछ बच्चे शिक्षकों के पास आए और उन्होंने छठी कक्षा के छात्र मोहम्मद अली के अचानक बेहोश हो जाने की जानकारी दी। शिक्षकों ने आनन-फानन में मोहम्मद अली को एक कार में बैठाकर नजदीकी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया |
इसकी जानकारी मिलते ही मृतक छात्र के परिजन और स्कूल स्टाफ अस्पताल पहुंच गया। कुछ परिजनों ने घटना पर संदेह जताया। हालांकि, शिक्षकों की ओर से इंदिरानगर बड़ी मस्जिद निवासी पिता मोहम्मद नसीम को पूरी जानकारी देने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, लेकिन पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ऐसे में स्कूल स्टाफ और परिजन अनुमति के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मेडिकल चौकी पुलिस को निर्देशित किया।
चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मोहम्मद नसीम को शव सौंप दिया गया है। घटना के बाद स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई। टीपी नगर में दुकान चलाने वाले पिता मोहम्मद नसीम ने बताया कि मोहम्मद अली को दिमाग से संबंधित परेशानी थी। उसका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह वो घर से स्वस्थ हालत में स्कूल के लिए निकला था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





