भारत

MBBS की पढ़ाई कर रहा छात्र यूक्रेन से लौटा, कहा- बहुत टेंशन, चाहता हूं जल्दी सब ठीक हो जाए

jantaserishta.com
23 Feb 2022 1:27 PM GMT
MBBS की पढ़ाई कर रहा छात्र यूक्रेन से लौटा, कहा- बहुत टेंशन, चाहता हूं जल्दी सब ठीक हो जाए
x
पढ़े पूरी खबर

भोपाल: यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई कर रहे हर्षित शर्मा बुधवार दोपहर में भोपाल लौट आए। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर दोपहर ढाई बजे शताब्दी एक्सप्रेस से जैसे ही हर्षित उतरे, सामने खड़े पिता आनंद शर्मा से गले लग गए। इसके बाद कार खुद ड्राइव की और कोलार के कान्हाकुंज स्थित घर पहुंचे। हर्षित ने बताया, यूक्रेन में बहुत टेंशन है। मैं चाहता हूं कि जल्दी सबकुछ ठीक हो जाए। ताकि, स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई कंटीन्यू कर सके। यूक्रेन में अभी भी करीब 8 हजार स्टूडेंट्स फंसे हुए हैं। हर्षित मंगलवार को कीव वोरिसपिल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर भोपाल पहुंचे। उनके साथ इंदौर मल्हारगंज की आयुषी जैन भी थीं। हर्षित कीव से करीब 200 किमी दूर मिनिस्सा नेशनल यूनिर्वसिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। वे 3 साल से यूक्रेन में रह रहे हैं। देश वापसी पर हर्षित, पिता आनंद शर्मा और भाई अमित खुश नजर आए।

भोपाल लौटे हर्षित ने बताया, देश वापसी पर अच्छा लग रहा है। 3 साल से यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा हूं। यूक्रेन-रूस विवाद के चलते बहुत टेंशन चल रही है। इसलिए घर लौटना चाहते थे। जल्दी सब ठीक हो जाए तो बेहतर रहेगा, क्योंकि अभी भी 8 हजार स्टूडेंट्स हैं, जो वहां पर फंसे हैं। हालांकि, यूक्रेन के अंदर आबादी वाले हिस्सों में हालात सामान्य है। सीमाओं पर तनाव की स्थिति है। अफवाहों का दौर भी चल रहा है। इस कारण चिंता बढ़ गई है। सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स को वापस लाने के लिए फ्लाइट की संख्या बढ़ाए। साथ ही टिकट के रेट बहुत कम रखे जाएं।
पिता आनंद शर्मा ने बताया, हर्षित यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था। 3 साल से पढ़ाई कर रहा था। सामान्य लाइफ जी रहे थे। सबकुछ बढ़िया था, लेकिन जब से यूक्रेन-रूस विवाद सामने आया है, चिंता बढ़ गई है। हालांकि, अंदर हालात ठीक है। शॉपिंग मॉल खुले हैं। कहीं कोई दिक्कत नहीं थी। रूस के हमले की संभावना के चलते बेटे को घर लाना चाहते थे। किस्मत से पहली फ्लाइट में ही बेटा देश में लौट आया।
रेलवे स्टेशन पर पिता और भाई हर्षित को लेने पहुंचे थे। इसके बाद हर्षित खुद कार ड्राइव करके घर पहुंचे।
Next Story