भारत
छात्र की स्कूल टाई से गला घोटकर हत्या, पुलिस को बीयर की बोतलें, सिगरेट के टुकड़े और खाने-पीने का सामान भी मिला
jantaserishta.com
3 Nov 2022 9:45 AM IST

x
जानें पूरा मामला।
कानपुर (आईएएनएस)| कानपुर में रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर कक्षा 12 के एक छात्र की स्कूल टाई से गला घोटकर हत्या कर दी गई। शव की पहचान रोनिल सरकार के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोनिल के शरीर पर चोट के 10 निशान भी पाए गए।
पुलिस ने बताया कि विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। मामले में छह संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
रोनिल का शव जहां मिला वहां से पुलिस को बीयर की बोतलें, सिगरेट के टुकड़े और खाने-पीने का सामान भी मिला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में नशा करने लोग आते रहते थे।
रोनिल के पिता संजय सरकार ने कहा कि उनके बेटे की हत्या कहीं और की गई और शव को इस इलाके में फेंक दिया गया।
उन्होंने कहा कि जंगल में रात भर लाश पड़ी रही, अगर रोनिल यहां पैदल आत तो उसके जूतों पर कीचड़ लगा होता, लेकिन ऐसा नहीं था।
एसीपी (छावनी) मृगंक शेखर पाठक ने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज में रोनिल को पीएसी क्रॉसिंग तक जाते देखा गया। लेकिन वह इस मार्ग पर आगे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में नहीं देखा गया। यह स्पष्ट नहीं है कि किसके माध्यम से वह चंदारी पहुंचा।
उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि हत्या से पहले रोनिल की पिटाई की गई थी।
पोस्टमॉर्टम करने वाले चिरंजीव कुमार और आर.एस. यादव ने कहा कि रोनिल के सिर, पैर, छाती, पेट और पीठ पर चोट के 10 निशान थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





