भारत
कोचिंग से लौट रही लड़की का अपहरण, रेप की कोशिश के बाद मारी गोली, सदमे में परिजन
jantaserishta.com
9 March 2024 1:09 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
खुद ही उसे अस्पताल पहुंचाया।
संतकबीरनगर: संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही एक गांव की इंटरमीडिएट की छात्रा का गुरुवार रात अपहरण कर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया और फिर गोली मार दी। इसके बाद खुद ही उसे अस्पताल पहुंचाया। गोरखपुर के निजी अस्पताल में छात्रा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के साथ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
छात्रा के पिता की तहरीर के मुताबिक गुरुवार को उसकी 17 वर्षीय बेटी धनघटा से कोचिंग कर साइकिल से घर आ रही थी। रास्ते में राहुल यादव निवासी ग्राम खजुरिया, थाना महुली ने रोककर उसका मुंह दबाकर अपनी कार में डालकर उठा ले गया। कार में उसका एक दोस्त भी बैठा था। राहुल यादव ने उसकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर राहुल ने उसे गोली मार दी और इधर-उधर घुमाता रहा। रात तक जब बेटी कोचिंग से वापस नहीं आई तो शक के आधार पर उसने राहुल यादव को फोन मिलाया। बेटी आवाज सुनकर पहचान गई और फोन पर घटनाक्रम की जानकारी दी। उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। फिर जब मोबाइल खुला तो दोबारा बात की। इस दौरान राहुल ने बताया कि बेटी को गोरखपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पिता ने बताया कि वे लोग पहुंचे तो आरोपी राहुल गायब हो गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
संतकबीरनगर के धनघटा सर्किल के सीओ केशवनाथ ने बताया कि घटना में पीड़ित की तहरीर पर देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





