भारत

छात्रा से बलात्कार, ट्यूशन शिक्षक ने बार-बार बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
23 Jun 2025 12:52 PM IST
छात्रा से बलात्कार, ट्यूशन शिक्षक ने बार-बार बनाया हवस का शिकार
x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
ठाणे: पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 वर्षीय छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में एक ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक 50 वर्षीय आरोपी भायंदर में निजी ट्यूशन क्लास लेता था और पीड़िता के घर भी पढ़ाने जाता था. वहीं इसी दौरान उसने बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) कोर्स की प्रथम वर्ष की छात्रा को करियर के विकास पर चर्चा करने के बहाने घर बुलाया और रेप किया.
नवघर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी. आरोपी ने बाद में पीड़िता के साथ अक्टूबर 2023 और नवंबर 2024 के बीच कई मौकों पर अपनी कक्षाओं के साथ-साथ उसके घर पर भी बलात्कार किया, जब आसपास कोई नहीं था.
पीड़िता ने हाल ही में अपनी मां को अपराध के बारे में बताया और दोनों ने बाद में पुलिस से संपर्क किया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(डी) (बलात्कार), 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 351(2) (आपराधिक धमकी) व यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस तरह की और कितनी घटनाओं में शामिल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story