भारत
छात्र ने क्लासमेट के साथ किया दुष्कर्म, बहन ने की मदद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
jantaserishta.com
14 July 2023 9:45 AM IST

x
DEMO PIC
पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में लिया है।
उदयपुर; राजस्थान के उदयपुर जिले के हिरण मगरी इलाके में एक नाबालिग लड़के ने अपनी बहन की मदद से 15 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर बलात्कार किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में लिया है।
हिरण मगरी थाने के प्रभारी (एसएचओ) राम सुमेर मीणा ने बताया, ''आरोपी नशे का आदी है और इसलिए उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उसकी बहन घर पर है। हमने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता और आरोपी एक निजी स्कूल में एक साथ कक्षा 10 में पढ़ते थे। वह और दोनों आरोपी एक ही ट्यूशन क्लास में जाते थे और दोस्त थे।
लड़का पीड़िता के पीछे पड़ा हुआ था। लड़का लड़की से अपना न्यूड वीडियो साझा करने के लिए कह रहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके तुरंत बाद, भाई-बहन ने एक योजना बनाई और पीड़िता को एक कमरे में बुलाया जहां बहन ने उसे अपने भाई के साथ बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और पॉक्सो तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अदालत में जज के सामने पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया है।
एसएचओ मीणा के मुताबिक, यह घटना अगस्त 2022 में हुई थी, लेकिन इसका पता तब चला जब आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे स्कूल के सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल कर दिया।
पीड़िता के क्लासमेट्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखा और इसकी जानकारी प्रिंसिपल को दी। इसके बाद प्रिंसिपल ने लड़की के परिजनों को बुलाया और उन्हें मामले की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने हिरण मगरी पुलिस स्टेशन में नाबालिग भाई-बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





