भारत

छात्र आंदोलन तेज...इधर JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 Aug 2026 2:38 PM IST
छात्र आंदोलन तेज...इधर JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार
x

झांसी: झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खांग्याते को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें CID ने गिरफ्तार किया है. कल ही JPSC के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया था. इससे पहले 22 जुलाई 2026 को एल खांग्याते ने इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने इस्तीफा तब दिया था जब CID ने JPSC परीक्षा धांधली के मामले में छापेमारी की थी.

झारखंड CID ने सोमवार को झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. खांग्याते से लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी. यह पूछताछ कमीशन द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई, जबकि साथ ही राज्य भर में 18 जगहों पर छापेमारी भी की गई थी.
एक अधिकारी ने बताया कि एल. खांग्याते सुबह करीब 11 बजे CID अधिकारियों के सामने पेश हुए और शाम करीब 6 बजे एजेंसी का ऑफिस छोड़कर चले गए; इस मामले में यह पूछताछ का चौथा दौर था.
एल. खांग्याते जेपीएससी परीक्षाओं में धांधली के मामले में मुख्य किरदार रहे थे. एल. खांग्याते पर पहले से ब्लैकलिस्टेड कंपनी चुनने का आरोप है. खांग्याते ने JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करने के लिए ब्लैकलिस्टेड कंपनी TDPL को चुना था.
प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी TDPL द्वारा आयोजित की गई सभी परीक्षाएं रद्द की जाए. एल. खांग्याते वे झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव भी रह चुके हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story