भारत

छात्र की हत्या, भड़का अभिभावकों का गुस्सा, स्कूल में जमकर तोड़फोड़

jantaserishta.com
20 Aug 2025 12:49 PM IST
छात्र की हत्या, भड़का अभिभावकों का गुस्सा, स्कूल में जमकर तोड़फोड़
x
देखें वीडियो.
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में 10वीं क्लास के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है. इससे गुस्सा लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की. छात्र पर कल हमला किया गया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
यह घटना अहमदाबाद के खोखरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल की है. यहां दसवीं क्लास के 15 वर्षीय छात्र नयन पर मंगलवार को नौंवी के एक छात्र ने चाकू से हमला कर दिया था. नयन को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था.
लेकिन इलाज के दौरान नयन के दम तोड़ने के बाद अभिभावकों में गुस्सा है. नयन सिंधी समुदाय से था. सिंधी समुदाय के लोग आज सुबह से ही बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे. छात्र की मौत से आक्रोशित अभिभावकों, हिंदू संगठन और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल में तोड़फोड़ की गई. साथ ही स्कूल के कर्मियों को पीटा गया.
ऐसे में अभिभावकों में आक्रोश को देखते हुए स्कूल में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है. पुलिस ने नयन पर हमला करने वाले नौवीं के छात्र को हिरासत में लिया है. जुवेनाइल कानून के राहत पुलिस कार्रवाई कर रही है. अभिभावकों ने आरोपी छात्र के अलावा स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की है.
आरोपी छात्र मुस्लिम समुदाय से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. प्रदर्शन कर रहे एक अभिभावक ने बताया कि दोनों छात्रों के बीच नॉनवेज को लेकर झगड़ा हुआ था. छात्र की मौत के बाद सिंधी समुदाय, अभिभावकों, हिंदू संगठन और एबीवीपी द्वारा स्कूल पर पहुंचकर तोड़फोड़ की गई है. जेसीपी, डीसीपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं लेकिन लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story