भारत

रक्षाबंधन पर छात्र की हत्या, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल

jantaserishta.com
12 Aug 2022 1:55 PM IST
रक्षाबंधन पर छात्र की हत्या, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया

अंबाला: हरियाणा के अंबाला में बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर 10वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र की हत्या कर दी. जबकि उसका दोस्त इस हमले में बुरी तरह से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया.

मृतक के परिजनों ने बताया कि लवली अपने दोस्त के साथ घूमने निकला था. इस दौरान गांव के कुछ युवकों ने इन पर चाकुओं से हमला कर दिया. घायल अवस्था में दोनों को अंबाला शहर के सिविल हॉस्पिटल लाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने लवली को मृत घोषित कर दिया और हनी को PGI रेफर कर दिया.
इस घटना के बाद से डडियाना गांव में राखी का त्योहार मातम में बदल गया. मृतक के परिजनों ने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है. इस वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है.
परिजनों का कहना है कि इन बदमाशों ने पहले उस पर कई हमले किए हैं. मृतक नाबालिग 3 बहनों में का इकलौता भाई था. उसके पिता की मौत हो चुकी है. 2 बहनों की शादी हो चुकी है. लवली ही परिवार का एक सहारा था. वह गांव के स्कूल में 10वीं क्लास का छात्र था.
वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. DSP जोगिन्दर शर्मा ने बताया कि देर शाम सूचना मिली थी कि गांव डडियाना में दो गुटों में झगड़ा हुआ था. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी.
इस घटना में एक नाबालिग युवक की मौत हुई है. अन्य को PGI रेफर कर दिया गया है. इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story