भारत

छात्र की हत्या मामला, दोस्त ही निकला हत्यारा

jantaserishta.com
30 Sept 2022 3:06 PM IST
छात्र की हत्या मामला, दोस्त ही निकला हत्यारा
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था इसीलिए उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बीती रात नौवीं क्लास के छात्र की गला काटकर हत्या की दिल दहला देने वाली घटना हुई. पुलिस ने 10 घंटे में ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. छात्रा की हत्या उसके ही नाबालिग दोस्त ने किया है. आरोपी नाबालिग छात्र ने बताया कि मृतक उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था इसीलिए उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के अनुसार, कल शाम को नगीना धामपुर नेशनल हाईवे के पास 200 मीटर अंदर जैन के बाग में एक किशोर की गला कटी हुई लाश बरामद हुई थी. तलाशी लेने पर मृतक की जेब से नगीना के एमएम इंटर कॉलेज के छात्र होने का परिचय पत्र मिला था, जिससे उसकी पहचान हुई थी.
पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर बनी एक कोठरी में कुछ शराब की खाली बोतलें भी पड़ी मिली थी. इसके आधार पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था और पूरे मामले की जांच शुरू की गई. नगीना से पुलिस में छात्र के स्कूल से निकलने के दौरान के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए, जिसमें एक सीसीटीवी फुटेज में मृतक छात्र अपने दोस्तों के साथ जाता दिखा.
दूसरे सीसीटीवी फुटेज में वह अपने क्लास के घनिष्ठ मित्र के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा दिखाई दे रहा था. पुलिस ने इन सभी सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर रात में ही आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक उसका बहुत घनिष्ठ दोस्त था और उसका उसके घर में आना-जाना भी था, लेकिन वह उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था, उसने पहले भी कई बार उसको समझाया लेकिन वह समझ नहीं रहा था और लगातार अपनी हरकतों को अंजाम दे रहा था, इससे परेशान होकर कल उसने गला रेतकर हत्या कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story