
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि दबंगों उसके भाई और मां के साथ मारपीट की और बीच सड़क फायरिंग कर मौके से निकल गए. दबंगों का असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद से उसने स्कूल जाना बंद कर दिया. छात्रा का कहना है कि पिछले 15 दिनों से गांव के ही कुछ युवक स्कूल आते-जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ करते थे.
यह मामला थाना करहल इलाके के मानिकपुर गांव का है, यहां रहने वाली छात्रा के साथ स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ की जाती थी. गांव का अभिषेक नाम का युवक उसे परेशान करता था. दिनांक 31 अगस्त को लड़की का भाई आरोपी अभिषेक के घर उसकी शिकायत करने गया तो आरोपी के पिता आशीष उर्फ बिट्टा बौखला गया.
बेटे की शिकायत सुनने के बजाय उसने पीड़िता के भाई से ही गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी. चीख पुकार मचने पर जब छात्रा की मां मौके पर पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई. छात्रा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस से की तो उल्टे पुलिस ने धारा 151 के तहत उसके पिता को ही जेल में डाल दिया.
पीड़िता के पिता का कहना है कि बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर जब मेरा बेटा आरोपियों के पास गया तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज के साथ मारपीट की. पुलिस से इस मामले की शिकायत की तो पुलिस ने उल्टा मुझे ही अंदर डाल दिया. आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. आरोपी इलाके का हिस्ट्रीशीटर है, इस वजह से बेटी ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है.
इस मामले पर एडिशनल एसपी विजय पाल सिंह का कहना है कि कुछ लोग उनके पास शिकायत लेकर आए थे. मैंने मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





