भारत
पंचतत्व में विलीन हुए छात्रनेता मनीष दुबे, नम हुई सबकी आंखें
Shantanu Roy
15 Jan 2023 2:36 PM GMT

x
देखें VIDEO...
बलिया। छात्रनेता मनीष दुबे उर्फ मनन का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के पूर्व महामंत्री और छात्रनेता मनन दुबे की शनिवार को गड़वा रोड स्थित निधरिया नई बस्ती आवास पर करंट लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद से क्षेत्र में शोक है। गाजीपुर के अमवा गांव निवासी मनीष दुबे उर्फ मनन दुबे मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में महामंत्री रह चुके थे। इसके अलावा वह समाजवादी पार्टी में भी विभिन्न पदों पर रह चुके थे।
आप जैसा विरले आता नहीं कोई,
— Vishal Pandey 🇮🇳 (@balliaticvishal) January 15, 2023
आप जैसे गए जाता नहीं कोई।
छात्र संघ टी डी कॉलेज के पूर्व महामंत्री मनीष कुमार दुबे 'मनन' जी अंतिम यात्रा।
भगवान उनके आत्मा को शांति प्रदान करें 🙏💐@sengarlive @ARajesh_SP @VivekanandINC @pawanpandeysp @juhiesingh#ballia #ManishDubeyManan pic.twitter.com/W0PbtwfCj9
गड़वार रोड के निधरिया नई बस्ती स्थित अपने वर्तमान आवास पर मनन दुबे शनिवार सुबह छत पर लोहे की रॉड से नाली की सफाई का काम कर रहे थे। इस दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे एचटी लाइन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिला अस्पताल में उनके शव को पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान सपा और छात्रनेताओं के साथ ही विभिन्न दलों के लोगों का तांता लगा रहा। मनन दुबे की मौत पर समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शोक संवेदना जताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Next Story