भारत
छात्र ने कीटनाशक पीकर जान दी, सुसाइड नोट में सामने आई ये बात, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
28 Dec 2022 10:51 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
सॉरी पापा, मेरे पास अब कुछ नहीं बचा है, मैं जा रहा हूं. आप अपना और सभी का ख्याल रखना. अनिल और सुनील दोनों भाई अच्छे हैं. आप सभी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया, लेकिन मैं कुछ नहीं कर पाया. सॉरी... लव सपना....
हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक छात्र ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली. वह पिछले 6 दिनों से गायब था, परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस को सिंचाई विभाग के खाली पड़े मकानों में कन्हैयालाल का शव पड़ा मिला. उसके पास से कीटनाशक की खाली बोतल मिली और उसके बैग में एक सुसाइड नोट भी था.
मृतक ने अपने सुसाइड में लिखा कि '' सॉरी पापा, मेरे पास अब कुछ नहीं बचा है, मैं जा रहा हूं. आप अपना और सभी का ख्याल रखना. अनिल और सुनील दोनों भाई अच्छे हैं. आप सभी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया, लेकिन मैं कुछ नहीं कर पाया. सॉरी... लव सपना....''
जानकारी के मुताबिक कन्हैयालाल ने एक बार रीट का एग्जाम दिया था. जिसमें उसे 135 नंबर आए थे और उसे विश्वास था कि इस बार उसे नौकरी मिल जाएगी. लेकिन यह परीक्षा रद्द हो गई. इसके बाद उसने वनपाल का एग्जाम दिया उसे भी निरस्त कर दिया गया था. अब वह फिर से Reet Exam की तैयारी कर रहा था लेकिन डिप्रेशन में था.
इसके चलते उसने यह कदम उठाया और कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली. 24 दिसंबर को उसका सीनियर टीचर भर्ती में भी GK का पेपर था, एग्जाम से पहले ही उसने सुसाइड कर लिया. बता दें ये पेपर भी लीक हो गया था. कन्हैया लाल का बड़ा भाई धर्मपाल सरकारी टीचर है.
वहीं, पुलिस को सुसाइड नोट से यह लग रहा है कि सरकारी नौकरी नहीं लगने और बार-बार पेपर कैंसिल होने से वह डिप्रेशन में चला गया था. जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया. पुलिस ने बताया कि उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी. कन्हैयालाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





