भारत

छात्र का अपहरण कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 Aug 2023 12:27 PM IST
छात्र का अपहरण कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
गुवाहाटी: गुवाहाटी पुलिस ने एक हत्‍यारोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इसने 10वीं कक्षा के एक छात्र का पहले अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की पहचान अभिषेक बरुआ के रूप में हुई है, जो शहर के हाथीगांव इलाके में सड़क किनारे एक दुकान चलाता है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने छात्र नितेश कुमार का अपहरण कर उसे शहर के बाहरी इलाके बोंडा में रखा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी पीड़ित परिवार को जानता था क्योंकि वे कुछ वर्षों से एक ही इलाके में रह रहे थे। आरोपी ने छात्र के अपहरण के बाद परिवार वालों से 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस को छात्र का शव शहर के बाहरी इलाके के एक जंगल से बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या की गई है। इस बीच पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी बरुआ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story