भारत

छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में सामने आई ये बात

jantaserishta.com
21 Sept 2022 8:17 AM IST
छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में सामने आई ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

काफी देर तक दरवाज खटखटाया पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में MPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें मृतक छात्र ने लिखा है कि वो लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहा है, जिसकी वजह से खुदकुशी कर रहा है. उसकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है.
पुलिस ने छात्र के परिजनों को इसकी सूचना दी. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 30 साल का त्रिगुण कावले जालना जिले का रहने वाला था. पुणे में दोस्तों के साथ एक अपार्टमेंट में रहकर MPSC की तैयारी कर रहा था. त्रिगुण कावले के रूम मेट ने बताया कि वो रोज की तरह सुबह क्लास के लिए गए थे. दोपहर जब वो वापस आए तो रूम अंदर से बंद था. काफी देर तक दरवाज खटखटाया पर अंदर से कोई आवाज नहीं आई.
फिर उन्होंने आस पड़ोस लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया. घर का दरवाजा तोड़कर जब पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि त्रिगुण फांसी के फंदे से झूल रहा है. तुरंत ही उसे नीचे उतारा गया और नजदीक के अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मृतक त्रिगुण ने आत्महत्या से पहले चिट्ठी लिखी थी. जिसमें उसने लिखा था कि वह डिप्रेशन के कारण आत्महत्या कर रहा है. उसकी आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. बिश्रामबाग पुलिस मृतक के दोस्तों और परिजनों से बात कर उन कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story