भारत

पूर्व मंत्री के बंगले में स्टूडेंट ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद

jantaserishta.com
25 Dec 2022 7:24 PM IST
पूर्व मंत्री के बंगले में स्टूडेंट ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद
x
बड़ी खबर
भोपाल: कांग्रेस विधायक और कमलनाथ सरकार में जनजातीय विभाग मंत्री रह चुके ओमकार सिंह मरकाम के भोपाल स्थित बंगले में एमएससी स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वह बीमारी से परेशान हो चुका है.
श्यामला हिल्स थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि मृतक का नाम तीरथ सिंह है, जिसकी उम्र 22 साल थी. वह मूल रूप से डिंडौरी जिले का रहने वाला था. भोपाल रहकर पढ़ाई कर रहा था. पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम भी डिंडौरी से आते हैं, इसलिए उनके बंगले में सुसाइड करने वाला छात्र और उसका एक साथी बीते कुछ सालों से रहकर पढ़ाई कर रहे थे.
शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम के बंगले में युवक ने फांसी लगा ली है. जानकारी लगने पर पुलिस बंगले पर पहुंची और तीरथ सिंह को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के समय पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम बंगले पर नहीं थे. रविवार सुबह पोस्टमार्टम के समय पूर्व मंत्री मरकाम मृतक के परिवार के साथ मॉर्च्युरी पहुंचे थे.
बीमारी से था परेशान
पुलिस के मुताबिक, मृतक तीरथ सिंह के शव के पास में एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें उसने कैंसर की बीमारी को वजह बताते हुए लिखा है कि वह इसकी वजह से बेहद परेशान हो चुका है. इसलिए सुसाइड कर रहा है.
पुलिस के मुताबिक, परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक को गले का कैंसर था. उसका चार साल से इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान बीमारी में थोड़ा सुधार भी हुआ था. पिछले कुछ समय से तकलीफ और ज्यादा बढ़ गई थी, इसकी वजह से तीरथ तनाव में रहता था. हालांकि परिवार के लोगों ने उसे काफी समझाया था कि वो परेशान न हो.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story