भारत

2 स्कूलों के छात्र गुटों में झड़प, चला चाकू, 5 घायल

jantaserishta.com
21 March 2023 10:51 AM IST
2 स्कूलों के छात्र गुटों में झड़प, चला चाकू, 5 घायल
x

DEMO PIC 

जानें पूरा खुलासा.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के दो स्कूलों के छात्र गुटों के बीच झड़प में पांच लड़के घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि छह छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। ये छात्र गवर्नमेंट ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करावल नगर और सर्वोदय बाल विद्यालय, खजूरी खास के थे। सोमवार अपराह्न् लगभग 3.10 बजे करावल नगर में स्कूली छात्रों के बीच हुए झगड़े को लेकर पुलिस को सूचना मिली।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि करावल नगर स्कूल के पांच छात्रों को चाकू लगने से चोटें आईं और उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावरों की पहचान की गई है। अब तक छह लड़कों को पकड़ा जा चुका है।
करावल नगर के सरकारी स्कूल के एक छात्र, जिसे पुलिस ने पकड़ा था, ने खुलासा किया कि तीन दिन पहले जब वह दयालपुर बस स्टैंड के पास अपनी बाइक चला रहा था, तो दूसरे स्कूल के कुछ लड़कों ने उसे रोक लिया था।
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने उससे उसके स्कूल के बारे में और उसके स्कूल के पास बाइक चलाने के कारण के बारे में पूछा। जब उसने उनकी बदमाशी का विरोध किया, तो उन्होंने उसे पीटा। फिर उसने अपने दोस्तों को इकट्ठा किया और उन सभी ने बदला लेने की योजना बनाई और मारपीट की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story