भारत
कोचिंग जा रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, शिक्षक पर आरोप
jantaserishta.com
11 Aug 2025 4:59 PM IST

x
क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं.
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप एक निजी स्कूल के शिक्षक पर लगाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं।
बताया जा रहा है कि परसा पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी विनय कुमार की पुत्री गुड़िया कुमारी (19) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह अन्य दिनों की तरह सोमवार को दरभंगा जिला के बहेड़ी स्थित एक कोचिंग में पढ़ाई करने जा रही थी।
कहा जा रहा है कि वह पगडंडी से होते हुए बगीचे के रास्ते से जा रही थी, तभी परसा और बघौनी गांव के बीच अज्ञात बदमाश ने उसे गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए। परिजन निजी स्कूल के एक शिक्षक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी तत्काल पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई।
परिजनों का कहना है कि निजी स्कूल का शिक्षक पहले भी जान से मार देने की धमकी दे चुका था। बताया जा रहा है कि शिक्षक का किसी से प्रेम संबंध था, जिसका गुड़िया विरोध कर रही थी। आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने स्कूल के एक वाहन में भी आग लगा दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इलाके में घटना के बाद तनाव देखा जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





