भारत

‘मैं जा रहा हूं, मुझे नहीं पढ़ना, पांच साल बाद लौटूंगा’, मैसेज कर छात्र हुआ लापता

jantaserishta.com
9 May 2024 5:43 PM IST
‘मैं जा रहा हूं, मुझे नहीं पढ़ना, पांच साल बाद लौटूंगा’, मैसेज कर छात्र हुआ लापता
x

सांकेतिक तस्वीर

इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र आए दिन तनाव के कारण आत्मघाती कदम उठाते रहते हैं।
कोटा: कोटा में इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र आए दिन तनाव के कारण आत्मघाती कदम उठाते रहते हैं। नवीनतम घटना में यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा एक छात्र लापता हो गया। लापता होने के पहले उसने अपने परिजनों को लिखा, ‘मैं जा रहा हूं, मुझे नहीं पढ़ना, पांच साल बाद लौटूंगा।’
गंगापुर सिटी के बामनवास निवासी राजेंद्र कोटा के विज्ञान नगर इलाके में पीजी में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। वह छह मई को पीजी से कोचिंग के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसने अपने परिजनों को मैसेज किया। इसमें लिखा- ‘मैं जा रहा हूं, मुझे नहीं पढ़ना, पांच साल बाद लौटूंगा।’ परेशान परिजनों ने विज्ञान नगर थाने में छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस छात्र की तलाशी में जुटी है।
छात्र के पिता जगदीश मीणा ने कहा कि मैसेज करने के बाद उसने सिम को तोड़ दिया और मोबाइल भी बेच दिया। साथ ही उसने मैसेज में लिखा कि मम्मी को बता देना कि टेंशन न लें, मैं गलत कदम नहीं उठाऊंगा। मेरे पास सब के मोबाइल नंबर हैं। जरूरत पड़ी तो फोन कर लूंगा। इस मैसेज के बाद छात्र के परिजन परेशान हैं और निजी स्तर पर भी उसकी तलाश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सोंं से बड़ी संख्या में छात्र कोटा में तैयारी के लिए आते हैं। लेकिन पढ़ाई के तनाव के कारण इनमें से कुछ आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। छात्रों को तनाव से बचाने के लिए समय-समय पर कई प्रकार के कदम भी उठाए जाते रहते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story