भारत

छात्रा ने दी जान, हॉस्टल में हड़कंप

jantaserishta.com
31 July 2022 3:30 PM IST
छात्रा ने दी जान, हॉस्टल में हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

छात्रा निजी संस्थान में पढ़ाई कर रही थी.

चेन्नई: तमिलनाडु में एक छात्रा के सुसाइड का नया मामले सामने आया है. यहां तिरुवरकाडु में नर्सिंग सेकेंड ईयर की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में सुसाइड कर लिया. छात्रा निजी संस्थान में पढ़ाई कर रही थी.

जानकारी के मुताबिक इरोड की 19 वर्षीय छात्रा सुमति नर्सिंग की सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी. शनिवार शाम को उसने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला सीबी-सीआईडी को सौंप दिया गया.
जांच टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की. इसके साथ ही टीम ने छात्रा के माता-पिता के साथ ही साथी छात्राओं से पूछताछ की. पुलिस छात्रा को कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है. इसके साथ ही सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए छात्रा का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है.
तमिलनाडु में इस महीने सुसाइड की यह चौथी घटना है. सबसे पहले तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में 12 वीं कक्षा की छात्रा ने 13 जुलाई को सुसाइड कर लिया था. हालांकि इस केस में पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल, प्रबंधक समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. छात्रा की मौत के बाद लोगों में आक्रोश भड़क गया था. इसके बाद 25 जुलाई को एक छात्रा और 27 जुलाई को एक छात्र ने सुसाइड कर लिया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story