भारत

छात्र ने दी जान, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

jantaserishta.com
30 Sept 2022 2:13 PM IST
छात्र ने दी जान, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है.
बारामती: महाराष्ट्र के बारामती से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 9वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. यह घटना तालुका के करावागज गांव में हुई. बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की.
मृतक बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा काफी समय से गेम खेलने के लिए नये मोबाइल फोन खरीदने की जिद कर रहा था. आर्थिक दिक्कतों की वजह से जब उसे फोन नहीं दिला पा रही थी. तो उसने यह कदम उठा लिया. वो मेहनत मजदूरी कर किसी तरह से घर चलाती है. यह बोलकर बच्चे की मां फफक-फफकर रो पढ़ी.
मालेगांव थाने के पुलिस निरीक्षक अरुण अवचार ने घटना स्थल का दौरा किया और पंचनामा तैयार किया और परिजनों के बयान दर्ज किया. पुलिस का कहना कि पीएम होने के पास शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. मामले की जांच चल रही है. बच्चे को नया फोन नहीं मिला तो उसने यह कदम उठा लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story