भारत

छात्र ने दी जान, कर रहा था UPSC की तैयारी, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
8 Jun 2022 8:46 AM IST
छात्र ने दी जान, कर रहा था UPSC की तैयारी, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बताया गया कि छात्र संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में दो बार फेल गया था. जिससे निराश होकर उसने खुदकुशी जैसा खौफनाक कदम उठा लिया.

नागपुर: महाराष्ट्र में नागपुर के जरीपटका पुलिस थाना इलाके में एक छात्र की आत्महत्या का मामला आया है. बताया गया कि छात्र संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में दो बार फेल गया था. जिससे निराश होकर उसने खुदकुशी जैसा खौफनाक कदम उठा लिया.

दरअसल, बीते हफ्ते ही संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित हुए थे. इन परिणामों में नागपुर के जरीपटका इलाके के रहने वाले छात्र ब्लेसन पुद्दु चाको (28) को सफलता नहीं मिली. छात्र पहले भी दो बार संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में बैठ चुका था, लेकिन तब भी सिर्फ निराशा ही हाथ लगी थी. माना जा रहा है कि इसी के चलते सोमवार की शाम निराश और हताश छात्र ने अपने घर में सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story