भारत

छात्रा के साथ गैंगरेप, पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 May 2025 4:35 PM IST
छात्रा के साथ गैंगरेप, पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
सांकेतिक तस्वीर
दो कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे.
बोकारो: झारखंड के बोकारो शहर में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने वारदात की एफआईआर दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इन्हें अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
आरोपियों के नाम राकेश कुमार, दीपक कुमार, सूरज कुमार और विक्की कुमार हैं। ये सभी बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदार मोहल्ला के रहने वाले हैं। बताया गया है कि पीड़ित छात्रा चतरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ती है। वह मूल रूप से झारखंड के रामगढ़ जिले की रहने वाली है। उसके माता-पिता बोकारो में रहकर दिहाड़ी पर काम करते हैं। छात्रा स्कूल में गर्मी की छुट्टी होने पर माता-पिता के पास बोकारो आई है।
माराफारी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, छात्रा मंगलवार को अपने खराब मोबाइल की मरम्मत कराने जा रही थी। रास्ते में एक परिचित के घर वह पानी पीने गई। इसी दौरान चार लड़कों ने उसे दबोच लिया और मुंह दबाकर उसे एक कमरे में ले गए। दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दो अन्य कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे। लड़कों ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
बदहवास छात्रा घर लौटी तो देर रात उसने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। बुधवार सुबह पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है।
झारखंड के दुमका में भी मंगलवार को इसी तरह की घटना में पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एफआईआर के मुताबिक, दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान 16 वर्षीय छात्रा का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और एकांत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में एफआईआर दर्ज होने पर आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story