जमीन बिकवाने के बहाने छात्रा का गैंगरेप, अब पीड़िता बोली- जेल में बंद बीजेपी नेता ने करवा दिया भाई का मर्डर

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में क़ानून की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ गैंग रेप करने के आरोप में पिछले कई महीने से जेल में बंद बीजेपी नेता डा० श्याम प्रकाश द्विवेदी पर एक और सनसनीखेज आरोप लगा है. पीड़ित छात्रा ने बीजेपी नेता और उसके परिवार पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है. छात्रा का आरोप है कि बीजेपी नेता ने जेल से साजिश रचकर महाराष्ट्र के पुणे में उसके भाई की हत्या करा दी और घटना को एक्सीडेंट बताकर मामले में लीपापोती करा दी. पीड़िता और उसके परिवार ने अब अपनी जान का भी खतरा बताते हुए अपनी सुरक्षा और मजबूत किये जाने की गुहार लगाई है. आरोप यह भी है कि, मामले में सत्ता पक्ष के रसूखदार नेता का नाम शामिल होने की वजह से प्रयागराज से लेकर पुणे तक का सरकारी अमला उनकी शिकायतों और गुहार को नज़रअंदाज़ कर रहा है. कोई भी उनके साथ इंसाफ करने को तैयार नहीं है. पीड़ित परिवार ने अपनी फ़रियाद सुनाने के लिए अब सीएम योगी आदित्यनाथ से समय देने की अपील की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





